कसरावद। मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम मगरखेड़ी स्थित कृषि विस्तार प्रशिक्षण केंद्र के सामने शनिवार की रात करीब दस बजे एक ट्रक का टायर फूटने से अनियंत्रित होकर पलटी खा गया।गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई ट्रक पलटते ही हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ट्रक ड्राइवर मनोज बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी ठीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुरमपुरा ने बताया कि मुंबई से इंदौर ट्रक लेकर जा रहा था। ट्रक में परचून का माल भरा हुआ था। इसी दौरान ट्रक का अगला टायर फूटने से ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचो-बीच जाकर पलट गया। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। ड्राइवर एवं क्लीनर को मामूली चोटे आई है। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। ट्रक पलटते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।वहीं सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस भी मौके पर पहुंची एनएचआई हाईवे पेट्रोलिंग को सूचना देकर यातायात व्यवस्था को संभाला गया।