सरवानिया महाराज। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर परिषद भवन पर नगर परिषद अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान मे पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने तिरंगे को गार्ड ऑफ आनर दिया।
इस अवसर पर मेडिकल आफिसर डॉ संदीप शर्मा, अर्जुन माली मण्डल अध्यक्ष, शिवम राजपुरोहित सासंद प्रतिनिधि, समस्त पार्षद, परिषद स्टाफ, नगर के गणमान्य नागरिक बंधु, पत्रकारगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे। आभार राजेश गुप्ता नगर परिषद सीएमओ ने माना।