BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2023, 9:20 am
KHABAR : शुरुआत एक संकल्प से, संस्थाओं की उत्सव क्रांति, 25 साल से महोत्सव की तरह मना रहे आजादी का पर्व, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। स्वतंत्रता दिवस पर वैसे तो शहरभर में देशभक्ति से जुड़े आयोजन होते हैं, लेकिन ये संस्थाएं और संगठन ऐसे हैं, जिन्होंने शहर में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन बिना रुके, बिना थमे सालों से जारी रखे। बात रीगल तिराहे पर इंडिया गेट की प्रतिकृति की हो या फिर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिवारों के सम्मान की। यह संस्थाएं हर साल आयोजन कर रही हैं।


स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों के लिए काम कर रहा है अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन। हर साल स्वतंत्रता दिवस के पहले सेनानियों का सम्मान। उनके परिवारों को जो भी परेशानी हो इसके लिए आवाज भी उठा रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया ने कहा 1995 से यह सिलसिला चला आ रहा है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े परिवारों को कोई परेशानी आए, इसके लिए अब तय किया है कि संगठन से जुड़े 150 से ज्यादा लोग एक-एक हजार रुपए एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा आजादी उत्सव सभी मनाते हैं, लेकिन असली हीरो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके परिवारों पर ध्यान देना हम सभी का कर्तव्य है।


संस्था सेवा सुरभि। ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ के तहत हर साल इंडिया गेट की प्रतिकृति बनाते हैं। एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन भी। संयोजक ओमप्रकाश नरेडा कहते हैं 2002 में एक संकल्प के साथ इसे शुरू किया। जिस तरह होली-दीपावली जैसे उत्सव हम मनाते हैं, वैसे ही गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस क्यों नहीं मनाया जाए।


तत्कालीन कलेक्टर मोहम्मद सुलेमान और डॉ. अनिल भंडारी से चर्चा कर पहले साल 12 जनवरी से 26 जनवरी तक हमने कार्यक्रम किया। इसके बाद धीरे-धीरे लोग जुड़ते चले गए। इस साल स्वतंत्रता दिवस से गणतंत्र दिवस तक हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गाथाएं स्कूलों तक पहुंचाएंगे। बच्चों को आजादी की लड़ाई के बारे में बताएंगे।


रॉबिनहुड आर्मी से जुड़े युवाओं की एक खास पहल। वैसे तो आर्मी से जुड़े लोग सालभर बचा हुआ खाना बस्तियों में बांटते हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर एक खास आयोजन करते हैं। 8 साल से हर साल युवाओं की यह टीम बस्तियों तक राशन और खाना पहुंचाती है।


रॉबिनहुड आर्मी से जुड़े अमित त्रिवेदी कहते हैं कि 15 अगस्त पर छोटा बांगड़दा, लालबाग के आसपास, हवा बंगला के आसपास सहित 10 से ज्यादा बस्तियों में जरूरतमंदों को खाना पहुंचाएंगे। इस बार 15 हजार लोगों तक भोजन पहुंचाने का लक्ष्य है। इसमें आधों को फूड पैकेट जबकि बाकी लोगों को राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। आठ साल से संस्था यह स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE