मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने इस अवसर पर कहा कि यह दिन प्रदेशवासियों के जीवन में नई उमंग और खुशहाली लेकर आए। आजादी का यह पर्व हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को परतंत्रता की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
इस अवसर पर किसानों को शुभकामना संदेश प्रदान करते हुए कहा है कि आने वाली फसल बहुत अच्छी हो इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं साथ ही इस वर्ष बहुत अच्छी बारिश हुई है, इस कारण आने वाली फसल बहुत अच्छी होगी इसके लिए भी अग्रिम मंगल कामना।