जावद। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन तथा इन्चार्ज थाना प्रभारी जावद उप निरीक्षक असलम पठान के नेतृत्व में पुलिस टीम जावद द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2023 को थाना क्षेत्र जावद से अपहृत हुई बालिका को दस्तयाब कर कथन पश्चात परिजनों के सुपुर्द किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अगस्त 2023 को मेघा (बदला हुआ नाम) के पिता द्वारा पुलिस थाना जावद पर आकर रिपोर्ट की गई कि मेरी बेटी मेघा (बदला हुआ नाम) दिनांक 13 अगस्त 2023 को अपनी सहेली के घर ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन की तैयारी के लिए उसके घर जाने का बोलकर गयी। परंतु जब दोपहर तक मेघा (बदला हुआ नाम) घर नही पहुंची तो परिजनों द्वारा आस पास व रिश्तेदारों के यहाँ तलाश की पर मेघा (बदला हुआ नाम) का कोई पता नही चला तो थाना जावद पहुंच कर रिपोर्ट की। रिपोर्ट पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 350/23 धारा 363 का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की एवं मेघा (बदला हुआ नाम) की तलाश आसपास संभावित स्थानों पर की एवं साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी अनुसन्धान किया गया। फलस्वरूप अपराध पंजीबद्ध होने के मात्र 9 घंटे के अंदर जावद पुलिस ने मेघा (बदला हुआ नाम) को दस्तयाब कर कथन पश्चात परिजनों के सुपुर्द किया।
सराहनीय भूमिका - उक्त महत्वपूर्ण सफलता में इन्चार्ज थाना प्रभारी जावद उप निरीक्षक असलम पठान, उप निरीक्षक शशिकला चौहान, महिला आर अंतिम कुंवर, कांता गरवाल एवं सायबर सेल प्रआर प्रदीप शिंदे, आर लाखन सिंह एवं कुलदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।