मंदसौर। जिला पंचायत अध्यक्षा मंदसौर दुर्गा विजय पाटीदार ने स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रपर्व पर जिले के सभी नागरिकों एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है एवं आग्रह किया कि सभी इस पर्व को आनंद एवं उल्लास के साथ मनाएं तथा पंचायती राज को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।