मंदसौर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री राजवर्धन दत्तीगांव ने जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि मध्यप्रदेश शीघ्र ही समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश की पहचान बनायेगा। सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करते हुए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को परतंत्रता की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर हमें राष्ट्र के समग्र विकास और आजादी की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।