भोपाल। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। ओपन जीप में परेड की सलामी ली। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हैं। पदक अलंकरण समारोह में परेड कमांडर, प्लाटून कमांडर्स को पुरस्कृत किया गया।
राष्ट्रपति पदक पाने वाले 64 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी पदक मिलें। सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक दतिया की कुमारी अंजली बघेल को, उत्तम जीवन रक्षक पदक सीधी की किरण बैगा, जीवन रक्षा पदक हरदा के प्रधान आरक्षक बृजेश कुमार साहू को मिला।
समारोह में पुलिस महानिदेश सुधीर सक्सेना भी मौजूद रहे। मुख्य परेड का नेतृत्व इंडियन पुलिस सेवा की एसीपी सोनाक्षी सक्सेना ने किया। सहायक परेड कमांडर के रोल में उप एसीपी भोपाल एटीएस के राहुल कुमार सैयाम उपस्थित रहे। परेड में पुलिस बैंड समेत 18 टुकड़ियां शामिल रही।