शाजापुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाजापुर जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तो वही मलखंब खिलाड़ियों की प्रस्तुति भी बेहद आकर्षक रही, कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी और अन्य लोगो को सम्मानित भी किया गया, पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।