उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में देश भक्ति के नारों के बीच समारोह में प्रातरू 9 बजे ध्वजारोहण उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
देश के 76 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दशहरा मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रातरू 9 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण करने के पश्चात यादव ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन एवं मध्य प्रदेश गान हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। मंत्री यादव ने प्रातरू 9.10 से 9.30 बजे तक मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया। जिसके बाद महामहिम राष्ट्रपति की जय के नारे, हर्षफायर, मार्चपास्ट हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश प्रेम से ओतप्रोत छात्र छात्राएं और आम लोग दशहरा मैदान पहुंचे थे।10 बजे बाद मुख्य समारोह स्थल पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी ।