मनासा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें गांव के समस्त स्कूल शामिल हुए। शासकीय हाई स्कूल में प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा के द्वारा झंडारोहण किया गया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य प्रियंका चंद्रावत के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वराज भवन पर सरपंच शिवकन्या अंबाराम गुर्जर के द्वारा झंडारोहण किया गया। मदनलाल पटेल और मदनलाल पंचावत के द्वारा झंडा रोहण किया गया।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समस्त गांव के स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। जिसमें गैलेक्सी लिटिल स्टार, सनातन पब्लिक स्कूल, रानी लक्ष्मी बाई, शासकीय प्राथमिक विद्यालय, ज्ञानोदय विद्या मंदिर आदि स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद झंडारोहण किया गया। कार्यक्रम में सभी स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्रीय गीतों पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को देख ग्रामीणों ने पुरुस्कार देकर बच्चों का होंसला बढ़ाया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी स्कूलों का भोजन समस्त ग्राम वासियों के द्वारा करवाया गया।
इस अवसर पर शिवकन्या अंबाराम गुर्जर, रामेश्वर कोठारी, रामविलास पाटीदार, रिटायर्ड आर्मी मेन राजू सोनी, राजाराम प्रजापत, ग्राम पंचायत सचिव दिनेश जोशी, मोहनलाल नागदा, रमेशचंद कोठारी, बद्रीलाल गुर्जर, मदनलाल पाटीदार उपसरपंच आदि कई ग्रामीणजन उपस्थित रहे।