डबरा। नगर परिषद पिछोर कार्यालय पर स्वाधीनता की 77 वी वर्षगाँठ पर नगर परिषद पिछोर अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा ने ध्वजारोहण किया। उनके साथ उपाध्यक्ष इरफान खान, सीएमओ पीयूष श्रीवास्तव मौजूद रहे इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा एवं उपाध्यक्ष इरफान खान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पिछोर के वीर शहीद फारूख खान के पुत्र फरमान खान एवं पत्नी आयशा बेगम का नगर परिषद द्वारा शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया इस दौरान वीर शहीद की पत्नी आयशा बेगम भावुक हो गई उनको अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा गले लगाकर भी भावुक गई नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा एवं उपाध्यक्ष इरफान खान ने साथ ही कहा कि आजादी अनमोल है, इसकी कद्र करें। हमारे पुरखों ने बड़े कष्ट सहकर और कुर्बानियाँ देकर आज़ादी हासिल की है। हम सब स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लें। नगर परिषद पिछोर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सीएमओ पीयूष श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, अन्नू श्रीवास्तव,हरि सिंह कुशवाहा, मनोज शर्मा, सिद्दीक खान, राहुल साहू आदि कर्मचारी एवं नगर परिषद के सभी पार्षद मौजूद थे।