खंडवा। भारत देश आज मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में चारों तरफ जश्न का माहौल है। शहर, मोहल्ले और सड़कें देशभक्ति गीतों से गूंज रहे है। स्कूल, कॉलेज हो या फिर सरकारी, प्रावइेट संस्थान, हर जगह ध्वजारोहण हो रहे है। गांव, नगर, तहसील और जिला मुख्यालयों पर सांस्कृतिक आयोजन जारी है।
खास बात यह है कि, हर घर तिरंगा और इमारतों के साथ देवी-देवताओं को भी आजादी के स्वरूप सजाया गया है। खंडवा में भगवान ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग का भव्य आकर्षक हुआ। उन्हें तिरंगा रूपी फूलों से श्रृंगार का स्वरूप दिया गया है। इसी तरह खंडवा के कुंडलेश्वर महादेव का भी तिरंगा स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। यह प्राचीन मंदिर शनि मंदिर के पीछे कुंडलेश्वर वार्ड में स्थित है। वहीं एशिया के सबसे बड़े मीठे पानी के जलाशय पर बने इंदिरा सागर डैम पर भी आकर्षक लाइटिंग की है। यहां रात के अंधेरे में देशभक्ति की खूबसूरत झलक दिखाई पड़ती है।