खरगोन। कल स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षाेल्लास और उत्साह उमंग के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह का ध्वजारोहण कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा द्वारा किया जाएगा। मुख्य समारोह डीआरपी लाइन में उनके द्वारा 9 बजे ध्वजारोहण होगा।
इसके अलावा जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा तथा जनपद पंचायत मुख्यालय में जनपद अध्यक्ष व ऐसी नगर पालिकाएं या नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है। उनमें अध्यक्ष नगर पालिका या नगर परिषद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार ग्राम पंचायतों में सरपंच द्वारा ध्वज फहराया जाएगा। कलेक्टर वर्मा ने शिक्षा से जुड़े विभागों से कहा कि प्रभात फेरियों में शामिल होने वाले बच्चों को लड्डू वितरण की व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाए।
कलेक्टर वर्मा ने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभागों, कर्मचारियों ने उत्कृष्ठ कार्य किए हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम दें। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति जिन्होंने समय-समय पर अच्छा कार्य किया है। उन्हें भी सम्मानित करें। इसमें विद्यार्थी, किसान, महिलाएं, व्यावसायी, सामाजिक संगठन आदि को भी सम्मानित किया जाएगा।