रतनगढ़। आज सुबह वन परिक्षेत्र अधिकारी जावद विपुल प्रभात करोरिया के नेतृत्व में तिरंगा वाहन रैली रतनगढ़ वन परिक्षेत्र ऑफिस से निकली जो जाट रोड, बंदरगाह बस स्टैंड, चामुंडिया गांव होते हुए नयागांव, बधावा, कश्मारिया होते हुए वन परिक्षेत्र रतनगढ़ पहुंची। इस रैली के माध्यम से सभी नगर वासियो को संदेश दिया कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए। इस वाहन रैली में रतनगढ़ एवं जावद रेन्ज के कर्मचारी मौजूद रहे।