नीमच। रेवली देवली के उप स्वास्थ्य केंद्र पर 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सीएचओ रेनू शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उप स्वास्थ्य केंद्र रेवली देवली पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रेनू शर्मा ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा साथ ही ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखें तथा बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाएं तथा समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाते रहें। इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिकगण, पत्रकार गण सहित आसपास के ग्रामीण जन भी उपस्थित हुए।