नीमच। कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्टर दिनेश जैन ने सुबह 8.15 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। कलेक्टर जैन ने उपस्थित कर्मचारियों अधिकारियों के साथ जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर एडीएम नेहा मीणा एसडीएम ममता खेड़ी डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।