गरोठ। ग्राम पंचायत कोटडाबुजुर्ग द्वारा 15 अगस्त को अमृत महोत्सव के रुप मे मनाया गया तथा सरपंच बीना कमलेश खैर द्वारा ग्राम पंचायत भवन पर झंडावंदन किया गया। आजादी के इस पर्व पर बीना कमलेश खैर ने सभी को शुभकामनाएं दी व इस पर्व को अमृत महोत्सव के रुप मे मनाने के बारे मे विस्तार से बताया। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा अमृत सरोवर पर भी झंडा वंदन किया गया।
गांव के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में बच्चो ने प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद संस्था प्रधान द्वारा अपने अपने विद्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। स्कुलो में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।