नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार म.प्र. जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) व्दारा स्नेह यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। नीमच जिले में 16 से 26 अगस्त 2023 तक स्नेह यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में विशिष्टों संत जन प्रतिनिधिगण एवं यात्रा दल के सदस्य सहित जन समुदाय उपस्थित रहेगे।
स्नेह यात्रा के समुचित संचालन, विभिन्नि व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्ति कर स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर दिनेश जैन व्दारा दायित्व सौंपे गए है। संपूर्ण स्नेह यात्रा के प्रभारी जिला पंचायत सीईओ रहेंगे। यात्रा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व जिला समन्वयक जन अभियान परिषद के समन्वय से किया जाएगा।