नीमच। ग्राम पंचायत रेवली देवली में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरपंच हाबड़ी बाई ने स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत रेवली देवली में पंचायत भवन पर ध्वजारोहण किया एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय रेवली देवली के अध्यापक एवं समस्त स्टाफ एवं बच्चों द्वारा प्रभात फेरी गांव में निकाली गई। स्कूल परिसर मे मां तुझे सलाम एवं वंदे मातरम गीतों के आधार पर रंगारंग प्रस्तुति दी गई एवं ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन राशि भी दी गई। बच्चों को मिठाई वितरण की गई।
इस अवसर पर ग्रामवासियों में भी काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, युवाजन ग्राम के वरिष्ठ नागरिकगण पत्रकार गण सहित आसपास के ग्रामीण जन भी उपस्थित हुए।