दूदरसी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ गांव खेड़ा केसूंदा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में समारोह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां मुख्य अतिथियों ने राष्ट्र की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा ध्वज फहराया और झंडे को प्रणाम किया। तत्पश्चात शाला के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से उनका उत्साह वर्धन किया। जयेश, आरव, दिव्यांश, प्रवीण, लक्षित ने मां तुझे सलाम गाने पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। उसी श्रृंखला में बालिकाएं भी बालकों से पिछे रहने वाली कहां है उन्होंने ने भी ओ मेरे देश नामक राष्ट्रीय गीत पर जिया, जैसिका, कावयांशी, वंशिका ने जोरदार डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर जिवीका आंजना का नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर शाला परिवार की ओर से पांच सौ रुपए का पुरस्कार मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बतौर उदयलाल आंजना, बसंतीलाल आंजना, प्रभुलाल, शाला विकास समिति अध्यक्ष दिनेश आंजना, हिरालाल आंजना, बगदीराम विश्वकर्मा, कालूलाल आंजना, नेपाल आंजना, बहादुर आंजना, जसपाल आंजना, पूरण आंजना मंचासीन थे।
सर्वप्रथम मां सरस्वती, पूर्व प्रधानमंत्री द्वव लालबहादुर शास्त्री और जवाहरलाल नेहरू, चंन्द्र शेखर आजाद, सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेखा आंजना प्रिंसिपल ने किया और आभार वरिष्ठ समाजसेवी बसंतीलाल आंजना ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शाला का स्टाफ भी उपस्थित था।