नयागांव। मंगलवार को 15 अगस्त नगर परिषद नयागांव में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट द्वारा नगर परिषद कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान स्कूल छात्राओं द्वारा गाया, जिसके बाद सरस्वती पूजन उपाध्यक्ष/सभी पार्षदगण/पधारे अतिथियों द्वारा की गई। अध्यक्ष मुकेश जाट द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। सभी शासकीय, निजी स्कूलों के स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा भाषण, सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुतियां दी गई, जिसको उपस्थित सभी ने सराहा। समाजसेवी अनिल चौधरी ने भी राष्ट्रीय पर्व पर सम्बोधन दिया। कार्यक्रम के अन्त में उपाध्यक्ष हरीश धाकड़ ने माना जिसके पश्चात मिठाई वितरण की गई। इससे पूर्व शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल से छात्र छात्राओं की रैली प्रारम्भ हुई। जो माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं देश भक्ति के नारे लगाते नगरपरिषद परिसर पहुंचे। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश जाट, उपाध्यक्ष हरीश धाकड़, पार्षद मदन माली, चांदमल मेघवाल, प्रशांत पुरोहित, लीलाबाई भील, पार्षद प्रतिनिधि विनोद धनगर, जितेंद्र पांडे, पवन बैरागी, अजय जायसवाल, छगनसिंह गाडिलोहर, गुलाबसिंह राठौर, विजय बैरागी, एवं समाजसेवी अनिल चौधरी, मांगीलाल जाट, अभय डूंगरवाल, पूर्व सरपंच सुनील जैन, शक्तिसिंह, पूर्व पार्षद सुंदरसिंह पाल, विजय गायरी, चन्द्रकला धाकड़, वर्षा सोनी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गिरीश शर्मा, समस्त स्कूलों का स्टाफ व आगनवाडी कार्यकर्ता व नगर परिषद स्टाफ मौजूद रहे।