BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 11:28 am
KHABAR : ग्राम पंचायत दूदरसी में सरपंच और उप सरपंच ने फहराया तिरंगा, मधु बंसल कैलाश सिंह राठौड़ ने दोनों शालाओं के बालकों को की ड्रेस वितरित, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज यहां प्रातः 7 *30 बजे माध्यमिक विद्यालय में सरपंच विमला बाई शंभुलाल मेघवाल व उप सरपंच प्रेमलता अशोक कुमार पाटीदार ने राष्ट्र की आन बान और शान तिरंगा ध्वज फहराया और ध्वज को प्रणाम किया। तत्पश्चात वहां से स्कुली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा हाथ में लेकर प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में उपस्थित हुए इसके बाद ग्राम पंचायत परिसर में भी सरपंच उपसरपंच ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी । फिर दोनों शालाओं के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम में प्रभातफेरी निकाली बच्चे भारत माता की जय 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगा रहे थे । प्रभात फेरी पुनः प्रा वि में आकर सभा में परिवर्तित हो गई। यहां नेहा पाटीदार तनिषा मीणा और अनिषा बंजारा ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तत्पश्चात यहां भी सरपंच उपसरपंच ने संयुक्त रूप से झंडा वंदन किया ।
यहां एक बात खास यह रही कि समीप गांव खड़ावदा के कैलाश सिंह राठौड़ ने अपनी ओर से दोनों शालाओं के छात्र छात्राओं को यूनिफॉर्म देने की घोषणा की थी उस घोषणा को आज स्वतंत्रता दिवस के पवित्र दिन पूरा किया और नीमच की वरिष्ठ समाजसेवी मधु बंसल के हाथों वितरण की गई ।इस अवसर पर दोनों शालाओं के छात्र छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय गीतों के उपर शानदार नृत्य किया जिसका उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से उनका उत्साह वर्धन किया । नन्हे मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर वहां उपस्थित वरिष्ठ जनों ने उपहार की झड़ी लगा दी। तत्पश्चात ग्राम पंचायत की ओर से सभी ग्राम वासियों को मिठाई वितरित की गई । सर्व प्रथम मां सरस्वती व मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर जनपद पंचायत नीमच के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण धाकड़ पूर्व सरपंच द्वय जगदीश धाकड़ लक्ष्मी नारायण पाटीदार नंदलाल पाटीदार पूर्व सरपंच प्रतिनिधि व दिनेश बंजारा शरदचंद्र बंजारा राजू परिहार पंच धनसुख पाटीदार पंच पूर्व उपसरपंच श्यामसुख पाटीदार नारायण टेलर रामगोपाल पाटीदार श्यामसुंदर पाटीदार सुरेश दास बैरागी सुखलाल धनगर भगतराम धनगर बंटी मीणा अर्जुनसिंह सिसौदिया गंगाराम मीणा पंचायत सचिव सोनू शर्मा सहायक विष्णु नागर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा कार्यकर्ता दोनों शालाओं के अध्यापकगण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन अध्यापक नंदलाल पाटीदार ने किया और आभार मा वि के प्राचार्य अनील जैन ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE