बड़वानी। जिला मुख्यालय पर डीआरपी लाईन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में झण्डावंदन प्रदेश के पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कर परेड की सलामी ली व प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस के संदेश का वाचन भी किया।
जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह पर नवीन पुलिस परेड ग्राउण्ड बड़वानी में आकर्षक परेड व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पुलिस दल, सशस्त्र बल, वन विभाग, जिला होमगार्ड बल तथा एनसीसी सीनियर एवं जुनियर, स्काउट गाईड के लड़के व लड़कियो के दल, शौर्य दल द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी प्रदान की गई शैक्षणिक संस्थाओ के विद्यार्थियो द्वारा मनमोहक पीटी, लेजिम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।