BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 12:08 pm
BIG NEWS : यस बैंक की वीसी कंपनी के कलेक्शन कर्मचारी से लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार, बदमाश पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। यस बैंक की वी.सी. कमल फिन कैप प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी से कलेक्शन के 86,345 रूपये की लूट करने वाले पांच आरोपियों को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है, जिनसे लूटी गई राशि व अन्य वारदातों के बारे में अनुसंधान किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 04 जुलाई को यस बैंक की वीसी कमल फिन कैप प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी का कर्मचारी भदेसर तहसील के भावनात की खेडी निवासी सूर्यभान सिंह पुत्र बलवन्त सिंह राजपूत बडौली घाटा, नबाबपुरा, मेवासा की ढाणी, अरनोदा से कलेक्शन करके आते समय करीब सायं 7.00 बजे बडौली घाटा व करथाना के बीच मे अज्ञात व्यक्तियो ने मिलकर उसे मोटर साईकिल से गिरा मारपीट कर कलेक्शन किया हुआ 86,345 रूपयों से भरा बैग लूट ले जाने का प्रकरण कोतवाली निम्बाहेड़ा पर दर्ज हुआ।
लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुये प्रकरण में अज्ञात आरोपियों को शीघ्र ट्रेस आउट कर गिरफ्तार करने के निर्देश कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस को दिए गए। एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा पुनि द्वारा जांच अधिकारी एएसआई घुड़ाराम के नेतृत्व हैड कानिस्टेबल हरविन्द्र सिंह, कानिस्टेबल हेमन्त, विजय अमित की टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास इलाके के सी.सी.टी.वी. फुटेज देखे गये व आसूचना संकलन व मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। लूट की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त लूट की वारदात करना कबूला है।
मामले में आरोपी मूलतः जम्मू कश्मीर के गुलजारपुर बुलबुल नोगांवा थाना जागलात मण्डी जिला अनन्तनाग वर्तमान में मध्यप्रदेश के ढिकरिया अभिनन्द नगर थाना कोतवाली मन्दसौर निवासी 23 वर्षीय बशीर उर्फ कश्मीरी पुत्र बशीर अहमद परे जाति सुनी मुसलमान व अन्य चार आरोपी अरनोदा थाना सदर निम्बाहेडा निवासी 19 वर्षीय ईश्वर सिंह पुत्र लाल सिंह राजपुत, 19 वर्षीय रामराज पुत्र खेमराज नायक, 19 वर्षीय अरूण मीणा पुत्र गिरधारी लाल मीणा व 20 वर्षीय नन्द लाल पुत्र भगतराम भील को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश कर 18 अगस्त तक का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। 
आरोपी बशीर उर्फ कश्मीरी के खिलाफ थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर (मध्यप्रदेश) पर पूर्व में आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपियों से लुटे गए रूपयों के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान जारी है, इसके अलावा और भी वारदातों का खुलासा होने की सम्भावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE