राजगढ़। जहां एक तरफ पूरे देश में आज आजादी का जश्न बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उकावता पुलिस चौकी के जवानों ओर चौकी प्रभारी का देश भक्ति गानों पर जमकर झूमते हुए एक वीडियो सामने आया है देशभक्ति गाने पर पुलिस कर्मियों का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।
उकावता चौकी पर चौकी प्रभारी ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों और अधिकारियों को शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के बाद प्रभारी और चौकी में पदस्थ अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान देशभक्ति गाने गाकर जमकर झूमते हुए नजर आए स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें सबसे ज्यादा सुर्खियां शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी उकावता के पुलिसकर्मियों के बेहतरीन डांस ने बटोरी. डीजे पर देशभक्ति गाने बजाए गए। इसी बीच जब डीजे पर ष्मेरा रंग दे बसंती चोलाष् गाना बजा तो चौकी प्रभारी अपने आप को रोक नहीं सके और झूमने लगे. उस वक्त थाना परिसर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी खुद को नहीं रोक सके और हाथ में तिरंगा झंडा लेकर नाचने लगे. सभी ने आजादी के इस पर्व के अवसर पर भारत माता की जय के नारे लगाए और जश्न मनाया. पुलिसकर्मियों के इस डांस का वीडियो भी बनाया गया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और जमकर तारीफ भी की जा रही है।