BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 12:09 pm
NEWS : पुलिस लाइन में उल्लास पूर्वक मनाया आजादी का पर्व, एसपी ने ध्वजारोहण कर जवानों को बांटी मिठाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । 77 वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर जिला पुलिस ने अनुशासन एवं उल्लास के साथ जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली व जवानों को अपने हाथों से मिठाई वितरित की।
77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाईन स्थित क्वार्टर गार्ड पर स्वतंत्रता दिवस परेड का आयोजन किया गया। एसपी राजन दुष्यंत के पुलिस लाईन पहुंचने पर एएसपी बुगलाल मीना, शाहना खानम व अन्य अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने प्रातः 8.30 बजे पुलिस लाईन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। संचित निरीक्षक कृष्ण चंद बुनकर के नेतृत्व में एमबीसी, जिला पुलिस व होमगार्ड से बनी सम्मान परेड द्वारा ध्वज का राष्ट्रीय सेल्यूट से सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों ने परेड के मध्य पहुंच जवानों को अपने हाथों से मिठाई वितरित की एवं जवानों व उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों द्वारा वर्षभर किये कामों की सराहना करते हुए कहा कि अब तक जिले में पुलिस ने जो काम किया है और जो अच्छा मुकाम हासिल किया है, ऐसी लगन और मेहनत के साथ आगे भी करते रहे। उन्होंने जनता के प्रति पुलिस की ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर डीएसपी चित्तौड़गढ़ करण सिंह, शहर कोतवाल अध्यात्म गौतम, सदर थानाधिकारी भवानी सिंह, महिला थानाधिकारी श्यामराज, डीएसटी प्रभारी गोवर्धन सिंह, अपराध सहायक बंशी लाल, संचित निरीक्षक कृष्ण चंद्र बुनकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों व चौकियों पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE