धार। राज्य शासन के निर्णय अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को जिले में पीएम पोषण कार्यक्रम (मध्यान्ह भोजन) अन्तर्गत शाला स्तर पर उत्सव के रूप में मनाया गया। प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने ग्राम तुर्क बगड़ी के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल में आयोजित पीएम पोषण कार्यक्रम (मध्यान्ह भोजन) अन्तर्गत कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ भोजन ग्रहण किया। विद्यार्थी मंत्री दत्तिगांव तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारी अपने बीच पाकर बहुत खुश हुई। विद्यार्थियों को विशेष भोज में सब्जी - पूरी, खीर, कढ़ी, भजिए, खिचड़ा आदि परोसे गए।