धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के घाटाबिल्लोद तहसील के ग्राम सेजवाया निवासी मो. रफीक खां पिता भूरे खां को बीमारी के उपचार के लिए 75 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार धरमपुरी तहसील के ग्राम बागडीपुरा सुन्द्रेल निवासी विश्वनाथ पिता मांगीलाल पाटीदार को बीमारी के उपचार के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।