धार। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना नागरिकों को अपना नवीन व्यवसाय स्थापित करने तथा व्यवसाय का विस्तार करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने में भी मददगार साबित हो रही है। जिले के घाटाबिल्लोद निवासी पंकज सिसोदिया ने भी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय में विस्तार किया है। सिसोदिया बताते है कि उन्हें अपना स्वयं के रंगोली साड़ी सेंटर दुकान को बढ़ाने के लिए ऋण की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया शाखा घाटाबिल्लौद से 7.50 लाख रूपए का लोन लिया। उन्होंने बताया कि इस योजना से मैंने अपने व्यापार का बढ़ाया, जिससे उन्हें बहुत फायदा हुआ। सिसोदिया 3 लोगों को रोजगार भी दे रहे है। इसके लिए सिसोदिया ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना चलाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया।