डबरा। नगर परिषद पिछोर वार्ड क्रमांक 15 में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करीब 50 लाख रुपए का सीसी रोड का कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने भूमि पूजन किया। उनके साथ नगर परिषद पिछोर अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा एवं उपाध्यक्ष इरफान खान सीएमओ पीयूष श्रीवास्तव वार्ड 15 की पार्षद रीना फिरोज खान भूमि पूजन में साथ रही इसके बाद वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद मालती रिंकल चौबे के साथ इमरती देवी ने करीब 10 लाख रुपए की लागत से पेपर ब्लॉक का भी भूमि पूजन किया। वही इमरती देवी ने कहा की प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने देंगे पिछोर नगर परिषद से उन्होंने कहा कि आप नए-नए योजनाएं बनाएं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यसभा कोटे से पिछोर के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने देंगे इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजू खटीक, थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन, पार्षद कमलेश गुप्ता, भगवान सिंह सेंगर, शकील खान मंत्री, प्रमोद पांडे, नवल भार्गव, सागर वंशकार आदि लोग उपस्थित रहे।