BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 1:42 pm
KHABAR : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं उमंग के साथ मनाया, प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की ली सलामी, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड मुरैना पर भव्य एवं आकर्षक परेड के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण, नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन कर खुले आसमान में गुब्बारे छोड़े। परेड कमान्डरों से परिचय प्राप्त किया। प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने जैसे ही ध्वजारोहण किया, पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय धुन बजाई। सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फायर किये गए। समारोह के प्रारंभ में मध्यप्रदेश गान किया गया। प्रभारी मंत्री ने खुली जीप में परेड़ टुकडियों का निरीक्षण किया और उपस्थित लोंगो का हौसला अफजाई की। मुख्य परेड का संचालन परेड कमान्डर रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान ने किया। परेड की द्वितीय कमान कमान्डेन्ट सूबेदार गजेन्द्र सिंह ने संभाली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत मुरैना जिले की समस्त पंचायतों से संग्रहित की गई माटी को नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक राकेश सिंह तोमर को भेंट किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सर्वाेतम टर्न आउट परेड कमाण्डरों को शील्ड देकर पुरूस्कृत किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया। मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शको का मन मोह लिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE