खरगोन। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। ऐसे मतदाता जिनके नाम सूची में नहीं है तो नाम जुड़वाने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। 18 से 20 आयु वर्ग तक के युवा मतदाताओं से विशेष आग्रह है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। जिले में 19 अगस्त शनिवर व 20 अगस्त रविवार को विशेष कैम्प आयोजित होंगे। विशेष कैम्प के दिन बीएलओ क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं से संपर्क करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराने के लिए प्रारूप 6 में आवेदन प्राप्त करेंगे। वहीं संशोधन एवं नाम निरसित कराने के लिए भी बीएलओ निर्धारित प्रपत्र में फार्म प्राप्त करेंगे।