सिंगोली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 मैदान पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के हाथों सिंगोली तहसीलदार राजेश सोनी ओर पटवारी बालकृष्ण धाकड़ को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया।
केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार राजेश सोनी नीमच व सिंगोली क्षेत्र के फुसरिया हल्का पटवारी बालकृष्ण धाकड़ को उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
बतादे कि सिंगोली पटवारी एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक बालकृष्ण धाकड़ को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं हल्के के ग्रामो में बी1 का वाचन कर उसमें प्राप्त मृतक नामांतरण को अपनी आईडी से तहसीलदार न्यायालय को फारवर्ड कर 100 प्रतिशत निराकरण किया गया था। जिले को 25 वर्ष पूर्ण होने पर 12 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तदान कैम्प में सिंगोली सेंटर पर उपखंड जावद के सर्वाधिक 341 यूनिट रक्त डोनेट में पूर्ण सहयोग पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी व एडीएम नेहा मीना के द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।