BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 3:08 pm
REPORT : केबिनेट मंत्री एवं लोकसभा सांसद ने किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदाय आजीविका भवन का लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। मध्य प्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड बड़वानी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदाय आजीविका भवन का लोकार्पण प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल व सांसद लोकसभा गजेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक योगेश तिवारी द्वारा आजीविका मिशन द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को विस्तृत रूप से बताया गया । 
मंत्री  प्रेम सिंह पटेल द्वारा समूह की महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया एवं उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की व बताया कि प्रत्येक कार्यक्रमों में बहनों द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की जा रही है। लगातार बेहतर कार्य करने के लिए प्रशंसा की । साथ ही उन्होंने बताया कि दीदीया आज आत्मनिर्भर हो चली है जिसकी प्रशंसा प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा की जा रही है । साथ ही देश के प्रधानमंत्री द्वारा भी कई अवसरों पर समूह की दीदीयो से संवाद किया है। जोकि नई ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल द्वारा समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की प्रशंसा की एवं उनके कार्यों को आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग के लिए कहा। इस लोकार्पण के अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू पटेल, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूपेंद्र गोयल, जिला व ब्लाक स्तर के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के साथ गणमान्य नेता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला वित्त प्रबंधक गणेश कुशवाह ने किया ,अधिकारी कर्मचारियों के साथ गणमान्य नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला वित्त प्रबंधक गणेश कुशवाह ने किया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE