BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 3:44 pm
KHABAR : बागली को जिला बनाने की मांग को लेकर जारी है बागली में लगातार धरना प्रदर्शन, पढे़ रवि पाटीदार की खबर  

Share On:-

बागली। जिला बनाने की मांग विगत कई वर्षों से उठ रही है। कई बार जिला बनाओ समिति के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन ज्ञापन, रैलियां, विरोध प्रदर्शन किए जा चुके है। हर बार राजनेताऊ द्वारा सिर्फ क्षेत्र की जनता को आश्वासन मिला है। लेकिन अभी तक बागली जिला नहीं मिल पाया है। आगामी दिनों में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है उसी के दौरान एक बार फिर बागली से जिला बनाने की मांग तेज होती दिखाई दे रही है। वर्तमान में जिला बनाओ समिति के नेतृत्व में बागली में थाना चौराहे पर विगत कई दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चापड़ा, पुंजापुरा में सभा को संबोधित करते हुए बागली को जिला बनाने की बात कही थी। एवं हाटपिपलिया विधानसभा में 2020 में बागली को जिला बनाने के लिए कहा था कि प्राण जाए लेकिन वचन ना जाए बागली को जिला बनाया जाएगा। लेकिन अभी तक बागली जिला नहीं बन पाया है। जिला बनाओ समिति के सदस्य सहित आमजन भी सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंचों से दिए गए भाषण और किए गए वादों के वीडियो वायरल कर उन्हें वाले याद दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। देखना है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बागली को जिला बनाया जाता है या नहीं जबकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में अन्य नए जिले बनाए गए हैं। धरना प्रदर्शन मंच पर लगातार क्षेत्र से हर संस्था के लोग जनप्रतिनिधि पहुंचकर इसका समर्थन करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE