बागली। भारत सरकार की योजना के अंतर्गत दिव्यांगों की मदद करने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजना के तहत बुधवार के दिन जनपद परिसर बागली में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा कमल यादव एवं विधायक प्रतिनिधि कमल यादव सीईओ प्रेमांशु कुमार सिंह की उपस्थिति में शिविर के माध्यम से दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का वितरण किया गया।इस दौरान बागली विकासखंड अंतर्गत 785 हितग्राहियों को आवश्यकता के अनुसार उपकरण दिए गए हैं। बता दे की बागली क्षेत्र में पहली बार इस प्रकार से इतनी बड़ी संख्या में दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण वितरण किए गए हैं जिसमें इलेक्ट्रॉनिक साइकिल भी सम्मिलित है।इस दौरान विधायक द्वारा सभी दिव्यांगों का पुष्प माला से स्वागत किया गया।साथ ही उन्हें किस प्रकार से इन उपकरणों का उपयोग करना है।उसके बारे में भी जानकारी दी गई, विधायक ने सभी दिव्यांगों से चर्चा कर कहा कि आगामी दिनों में भी शिविर आयोजित कर आवश्यकता के अनुसार दिव्यांगों को चिन्हित कर उन्हें भी उपकरण निशुल्क वितरण किया जाएंगे।