BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 5:36 pm
KHABAR : संतों के सानिध्य में महाकाल से प्रारंभ हुई स्नेह यात्रा, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से जिले की तहसीलों तक पहुंचेगी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 16 से 26 अगस्त तक आयोजित की जा रही स्नेह यात्रा का शुभारंभ बुधवार को संतों के सानिध्य में श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर ध्वज पूजन के साथ हुआ। यह यात्रा जिले से सभी तहसीलों में पहुंचकर सामाजिक समरसता का संदेश देगी।


श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित की जा रही स्नेह यात्रा का शुभारंभ संत-महंतो की उपस्थिति में हुआ। यात्रा शुभारंभ के पहले भगवान महाकाल के दर्शन कर यात्रा में शामिल होने वाले ध्वज का पूजन किया गया। सभी संतो की उपस्थिति में भगवान से यात्रा को सफल करने की प्रार्थना की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महानिर्वाणी अखाड़ा के गादीपति महंत विनीत गिरी महाराज ने कहा कि गांव-गांव में यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को संतो का सानिध्य मिलेगा। संतों की वाणी सुनने को मिलेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता है।


मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय ने कहा कि पूरे प्रदेश में शासन के माध्यम से परिषद द्वारा 16 से 26 अगस्त तक स्नेह यात्रा निकाली जा रही है। महाकाल मंदिर से संतों की उपस्थिति में शुरू हुई यात्रा जिले के प्रत्येक तहसील और गांव तक पहुंचेगी।


यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भावना, संस्कार का संदेश संतों-महंतों के सानिध्य में दिया जाएगा। जातिगत भेदभाव को दूर करने का काम यात्रा के माध्यम से होगा। इस दौरान महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरी, उमेशनाथ महाराज, महंत काशीदास महाराज सहित सभी सम्प्रदाय के संत-महंत के साथ ही गायत्री परिवार के सदस्य और इस्कॉन मंदिर के सदस्य शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE