खरगोन। समाज में हर पर्व का उत्साह बना रहे इसके लिए आयोजन होते रहने चाहिए और राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज जनों को मंच तो प्रदान करते ही है साथ ही हम सब में देश प्रेम की भावना को बढ़ाते हैं।
ये बात विधायक रवि जोशी ने मंगलवार रात को ब्राह्मण समाज द्वारा गौरीधाम स्थित देवयानी विश्रांति गृह में आयोजित गीत गाता चल कार्यक्रम में कही। उन्होंने समाजजनों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी गायकों का उत्साह बढ़ाया। समाज अध्यक्ष डॉ. एमएस बार्चे ने बताया कि समाज के गायकों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से देश भक्ति गीत,संगीत का आयोजन किया गया जिसमे 30 से अधिक गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। सुप्रसिद्ध गायक शुभम तारे, दीपक ठक्कर ने संदेश आते है। गीत गाकर श्रोताओं की खूब दाद बंटोरी। खाटू श्याम भजन गायक शिवम रावल ने तेरी मिट्टी में मिल जावा गाना गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आशी जोशी ने वंदे मातरम गीत गाकर उपस्थित श्रोताओं में देश भक्ति का जज्बा बढ़ाया। प्राची अंशुल पंडित, स्नेहा कानूनगो, श्रेया कपड़नीस, रिदम कानूनगो ने मेरे देश की धरती सोना उगले गीत पर नृत्य प्रस्तुति से समां बांध दिया। अथर्व तारे,अनुषा बड़ोले, कशिश गीते, विवेक पामणेकर, तृप्ति भालके,घनश्याम दुबे,अक्षता जोशी, यदुनंदन बड़ोले, श्रद्धा जोशी, डॉक्टर आशीष गावशिंदे, प्रदीप बड़ोले,पंकज बार्चे,मोहन गावशिंदे, अनसा चिंचे,सीमा केशरे आदि ने भी एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन पुनीत तारे ने किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ दिगंबर बागड़े, मधुसूदन दुबे, जितेंद्र जोशी, ललित शुक्ला, अंकित पंड्या, दीपक जोशी, सुयश पंडित, प्रवेश जोशी, अंकित रावल, अंशुल पंडित, प्रफुल्ल डोंगरे, पूर्णिमा बार्चे, डॉक्टर तृप्ति भालके, स्वधा पंडित, सीमा दुबे आदि उपस्थित थे।