BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 6:18 pm
KHABAR : ईवीएम वाले वाहन में जीपीएस होना अनिवार्य, एसपी, सभी सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न, कलेक्टर ने कहा- सभी सेक्टर अधिकारी फील्ड में अधिक से अधिक भ्रमण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में जिले के सभी सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी सेक्टर अधिकारी फील्ड पर लगातार भ्रमण करें। निर्वाचन आयोग द्वारा जितनी बुकलेट्स दी गई है। उनका अधिक से अधिक अध्ययन करें। मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले आपराधिक लोगों को चिन्हित करें। मॉडल कोड आफ कंडक्ट का अगर कोई पालन नहीं करता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। आरपी एक्ट पड़े तथा उसके अनुसार कार्यवाही करें। नोटिस की तामिली समय पर हो इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। प्रशिक्षण डॉक्टर जेके जैन द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर विशाल चौहान, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी सहित सभी सेक्टर ऑफिसर मौजूद थे।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सजनिया द्वारा कहा गया कि अगर ईवीएम कहीं बाहर नहीं जा रही है तो उस वाहन में जीपीएस होना अनिवार्य है। क्रिटिकल मतदान केंद्र चिन्हित करें एवं ऐसे मतदान केंद्रों पर लगातार भ्रमण करें। भ्रमण के दौरान हर वास्तविक का डाक्यूमेंट्स तैयार किया जाए। सभी लोग मिलकर काम करें, आपसी संबंध बनाए रखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE