मंदसौर। जन अभियान परिषद के माध्यम से निकाली जा रही स्नेह यात्रा का जिले में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भव्य स्वागत कर शुभारंभ किया गया एवं रक्षा सूत्र बांधे गए। इस दौरान संत श्री श्याम वल्लभ जी महाराज द्वारा जनसंवाद भी किया गया। ग्राम चंदवासा एवं मनासा खुर्द मे स्नेह यात्रा का भव्य स्वागत, संवाद, कीर्तन, रक्षासूत्र बंधन एवं प्रसाद वितरण किया गया। संत श्री महाराज ने कहा कि स्नेह यात्रा हमें सामाजिक समरसता के भाव को लाते हुए प्रत्येक व्यक्ति में स्नेह और समरसता बनी रहे, इसके लिए पूरे मध्य प्रदेश में विभिन्न प्रकार के आयोजनों के माध्यम से आमजन को जोड़ने का काम प्रदेश की सरकार कर रही है । हम सब को मिलकर एक अच्छा प्रदेश बनाने का संकल्प ले और उसने समरसता के माध्यम से गांव में सामाजिक एकता को बनाए रखें । स्नेह यात्रा ने मुंडली, चंगेरी, मल्हारगढ़, चंदवासा, लसूडिया कदमाला, मनासा खुर्द, काचरिया देव, पामाखेड़ा, नारायणगढ़ एवं बढ़ पिपलिया में यात्रा ने भ्रमण किया।