देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में बुधवार को उत्कृष्ट छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा छात्रावास की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाकर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बताया कि कन्या बालक छात्रावास में विभिन्न प्रकार की समस्याएं व्याप्त है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों ने बताया कि बालक छात्रावास में भोजन बनाने वाला नहीं है जिसके कारण वहां के छात्रों को स्वयं से भोजन बनाना पड़ता है इससे उनकी पढ़ाई में परेशानी होती है। वहीं बालिका छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है उसकी जांच करने की मांग भी विद्यार्थियों द्वारा की गई है छात्रावास में लगातार भोजन की शिकायत छात्राओं द्वारा की जा रही है बाकी इसके प्रशासन इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा है दोनों विषय पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए नहीं तो आने वाले दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।