BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 6:41 pm
KHABAR : विधायक व नपाध्यक्ष ने आजादी में सहयोगी रहे जिले के 71 महापुरूषों के नाम वाले शिलालेख का किया लोकार्पण, उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ मिट्टी को नमन् वीरों का वंदन कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी के मार्गदर्शन में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के लिए बीलदान देने वाले वीरों को समर्पित कार्यक्रम ‘‘मिट्टी को नमन्, वीरों का वंदन’’ का आयोजन देशभर में किया जा रहा है, जिसके तहत बुधवार 16 अगस्त को नीमच के उत्कृष्ठ विद्यालय में नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा ‘‘मिट्टी को नमन्, वीरों का वंदन’’ कार्यक्रम विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्य अनिल व्यास, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, नपा सभापति दारा सिंह यादव, केप्टन आर.सी. बोरीवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त हरित, महामंत्री संदीप पंवार, दुर्गेश शर्मा, राजेश कसेरा की उपस्थिति में किया गया। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथिगणों ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् देश की आजादी में सहयोगी रहे नीमच जिले के 71 महापुरूषों के नामों वाले शिलालेख का लोकार्पण किया। तत्पश्चात् मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि जिन शहदों ने भारत को आजादी दिलाई, आज उन शहीदों का यशगान करने का दिन है। इस अवसर पर आज हम देश की आजादी में सहयोग करने वाले 71 शहीदों व महापुरूषों के नामवाली पट्टी का लोकार्पण कर रहे हैं ताकि स्कूल के विद्यार्थियों को आजादी में योगदान करने वाले नीमच के इन वीर सपूतों के जीवन से प्रेरणा मिल सके। 

इस अवसर पर नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने परिवार व समाज के प्रति समर्पित रहते हैं, उसी प्रकार हमें देश के प्रति भी समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि बच्चों को देश की आजादी में प्राण न्यौझावर करने वाले शहीदों व महापुरूषों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके और वह उनसे प्रेरणा प्राप्त कर देश को उन्नती ओर ले जाने में सहयोग प्रदान कर सके। इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयाजित किया गया। बच्चे देश का भविष्य होते हैं और बच्चों में अच्छे संस्कार और देश के समर्पण भावना ही देश को विश्व गुरू बनाने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर स्वागत भाषण प्राचार्य व्यास ने दिया। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया। 

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक परिषद् के सदस्य, एनसीसी के पदाधिकारी, विद्यालय के छात्र-छात्रा व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनका भी स्मरण कर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में नपा के प्रवीण आर्य ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया। आभार प्राचार्य व्यास ने व्यक्त किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE