मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं किर्ती बघेल एसडीओपी मंदसौर (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा धारा 122 जाफौ के अन्तर्गत कार्यवाही कर आरोपी को जैल दाखिल किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28.02.23 को आरोपी राहुल पिता राधेश्याम पंवार उम्र 30 साल निवासी ग्राम नगरी को तहसीलदार महोदय दलौदा द्वारा 6 माह तक अवधि के बाऊण्ड ओव्हर किया गया था तथा आदेशित किया गया था यदि उक्त अवधि में पुनः अपराध घटित किया जाता है तो आपके विरुध्द धारा 122 जाफौ के अन्तर्गत कार्यवाही की जावेंगी। परन्तु आरोपी द्वारा बाऊण्ड ओव्हर आदेश का उलंघन करते हुए थाना दलौदा पर दिनांक 06.07.23 को आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 258/23 धारा 323,294,506,34 भादवि का पंजीबध्द किया गया । अपराध पंजीबध्द पश्चात आरोपी के विरुध्द धारा 122 जाफौ के अन्तर्गत कार्यवाही कर इस्तगासा माननीय तहसीलदार महोदय के समक्ष पेश किया तथा तहसीलदार महोदय द्वारा आरोपी को बाऊण्ड ओव्हर अवधि में अपराध कारित किये जाने पर जैल वारन्ट जारी किया गया था। जिस हेतु थाना प्रभारी दलौदा के निर्देशन में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 16.08.23 को आरोपी राहुल पिता राधेश्याम पंवार उम्र 30 साल निवासी ग्राम नगरी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर जिला जेल मंदसौर दाखिल किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
राहुल पिता राधेश्याम पंवार उम्र 30 साल निवासी ग्राम नगरी
सराहनिय कार्य-
थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिह परिहार , सउनि नरेन्द्र मकवाना, प्रआर 681 दिगपाल सिंह , प्रआर 587 अजय चौहान का सराहनीय योगदान रहा।