नीमच। नर्सिंग छात्र संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन करने जा रहा है। इसके साथ ही शहर में मुख्य मार्गों से रैली निकालकर आमजन के साथ सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
नर्सिंग छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र टेलर ने जानकारी देते हुए बताया कि 2020-21 सत्र के बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बीएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स की प्रथम वर्ष की परीक्षाये मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर द्वारा लगभग 3 साल में भी आयोजित नहीं करवाई गयी है। साथ ही जीएनएम सत्र 20-21 एवं 21-22 के रिजल्ट घोषित नहीं किए गए है। इसके कारण सभी स्टूडेंट्स की 2 साल की डिग्री में 4 साल और 4 साल की डिग्री में 6 से 7 साल लग रहे हैं। नर्सिंग छात्र संगठन द्वारा कई बार यूनिवर्सिटी में सत्र को समय पर लाने हेतु ज्ञापन सौंपे गए है लेकिन अभी तक भी कोई सुधार नहीं हुआ है। इस कारण संगठन को पुरे मध्य प्रदेश में धरना प्रदर्शन का प्लान करना पड़ा है।
टेलर ने बताया कि विरोध स्वरूप एक रैली का आयोजन 21 अगस्त 2023 को किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से रैली का प्रारंभ होगी। जो मेसी शोरूम से शुरू होकर, फव्वारा चौक से होते हुए कमल चौक, विश्वकर्मा सर्कल से होते हुए मेसी शोरूम रहेगा। इसके बाद मेसी शोरूम के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन 23 अगस्त तक चलेगा।