शिवपुरी। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश के मंत्री और विधायकों के विकास कार्याे की जानकारी लेने हमारी टीम शिवपुरी जिले के कुछ लोगों के पास पहुँची। जहाँ शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से मध्यप्रदेश सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जो शिवपुरी से विधायक भी हैं। हमारी टीम ने मंत्री के विधानसभा में जाकर लोगो से जाना कि आखिर इनके विधानसभा क्षेत्र में मंत्री के बादो की जमीनी हकीकत क्या है। जब हमने लोगो से विकास कार्याे के बारे में पूछा तो लोगों का शिवपुरी विधायक पर आरोप है कि 10 वर्षाे से मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ही शिवपुरी की विधायक है लेकिन फिर भी यहाँ के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है वार्डाे की सड़को पर गड्ढे, वार्डाे में पीने का पानी नही पहुँचता, नालियों मे कचरा भरा रहता है नालियों की सफाई कभी नही होती है। वहीं बस स्टैंड में बारिश के समय पानी भर जाता हैं। जिससे आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसकी जिम्मेदार नगर पालिका है नगर पालिका से शहर में कोई भी विकास कार्य नही हो रहे है। जिससे शिवपुरी की जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
वही कुछ लोगो का ये भी कहना है कि शिवपुरी में कुछ विकास कार्य तो हुये है लेकिन आवागवन की बात की जाए तो शिवपुरी से सुबह के बाद कोई भी ट्रेन नही है फिर रात के समय है दिन में कोई भी ट्रेन नही चलती है जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।