BREAKING NEWS
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 7:08 pm
NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित हुए अमर सिंह, संजीवनी सेवा संस्थान के सचिव को मिला सम्मान, समाज सेवा और जनकल्याण में उत्कृष्ट योगदान की सराहना, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संजीवनी सेवा संस्थान, प्रतापगढ़ के सचिव अमर सिंह को प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्र निर्माण, सामाजिक विकास तथा जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए जा रहे उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया है कि अमर सिंह ने संजीवनी सेवा संस्थान के माध्यम से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व, समर्पण एवं निस्वार्थ भाव से किए गए प्रयासों से अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मानवता के प्रति समर्पण अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

यह सम्मान 21 जून 2026 को प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं नागरिकों ने अमर सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा समाजहित में निरंतर सेवा कार्यों की कामना की।

अमर सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे आगे भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को समर्पित भाव से जारी रखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE