BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 12:11 pm
KHABAR : बदरवास तहसील के कई गांवों के लोगों ने लगभग 7 गांवों में बिजली ना होने की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी । कलेक्ट्रेट कार्यालय पर आज बदरवास तहसील के कई गांवों के लोगों ने लगभग 7 गांवों में बिजली ना होने की समस्या को लेकर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को साथ लेकर धरना प्रदर्शन किया।


जानकारी के मुताबिक कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अगरा गांव में बिजली के सब स्टेशन का निर्माण हो चुका है लेकिन इससे जुड़े सात गांव नैनागिर, खजाई, चकवारा, भीमपुर, खपरिया कुंवरपुर, लोहपारा में बिजली की सप्लाई नहीं पहुंच सकी है। वहीं ग्राम कुमराहुआ से ग्राम किरोला नैनागिर के बीच तीन से चार किलोमीटर की भूमि फॉरेस्ट के अधीन है परमिशन न मिलने के कारण इन गांव में अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी है ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 30 सालों से बिजली की मांग सात गांव के ग्रामीण कर रहे हैं लेकिन अब तक बिजली सप्लाई नहीं पहुंच सकी है। कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि यह बात सही है कि उक्त गांव में बिजली सप्लाई का अभाव है। इससे निजात पाने के लिए अगरा बिजली सब स्टेशन का निर्माण एक वर्ष पहले 4 से 5 करोड़ खर्च कर भाजपा सरकार ने बनवाया था। उक्त बिजली सबस्टेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है इससे बिजली सब स्टेशन से करीब डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली शुरू हो चुकी है लेकिन कुछ गाँव वन विभाग के अधीनस्थ होने के चलते वहां बिजली सप्लाई नहीं हो सकी वहीं शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र चौधरी ने कहा कि 10 दिनों के भीतर वन विभाग से बिजली विभाग को बिजली के खम्बे और तारों को लगाने की परमिशन दिला दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE