BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 1:34 pm
KHABAR : वाहक रोगों पर नियंत्रण के लिए विकासखंड के ग्रामों में किया सघन लार्वा विनिष्टिकरण, नागरिकों को किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। वर्षा ऋतु पश्चात वाहक रोग मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुन्या इत्यादि के संभावित प्रसार को देखते हुए इनके बचाव एवं नियंत्रण हेतु जिला मलेरिया अधिकारी जिला झाबुआ दिनेश्वर सिंह सिसोदिया के निर्देशन में जिले में सघन लार्वा सर्वे कार्य किया करवाया जा रहा हैं । 12 अगस्त को विकासखंड पेटलावद के ग्राम बैकल्दा में घर-घर जाकर लार्वा सर्वे अभियान चलाया गया। सर्वे के दौरान रोग प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। ग्राम में बसे रहवासियों के घर-घर जाकर घरों में एक सप्ताह से अधिक जमा पानी से भरे कन्टेनर, पानी की टंकी, घरों में रखे पानी के बर्तनों, कूलर, सीमेंट की हौदी, घर की छतों पर जमा बेकार टायर, फूलदान, सीमेट एवं टंकी तथा अन्य पानी के कन्टेनर को खाली करवाया गया।

लार्वा पाये जाने पर तत्काल कन्टेनरों में कीटनाशक डाला गया। ग्राम में सर्वे के दौरान पाये गये बुखार रोगियों की जांच एवं उपचार का कार्य किया गया। आशा सुपरवाईजर रेखा सांकला, ग्राम की आशा गेन्दी जाटव, सेक्टर सुपरवापईजर बाबुलाल कटारा के सर्वे दल द्वारा लार्वा सर्वे सम्पन्न किया गया। वही 16 अगस्त को ग्राम खुटाया ब्लॉक कल्याणपुरा में मलेरिया निरीक्षक धन सिंह के सुपरवीजन में लार्वा सर्वे कार्य किया गया। जिसमें सी.एच.ओ. सोनिया, एएनएम चंदा बामनिया, ग्राम की आशा सीमा की टीम द्वारा घर-घर जाकर लार्वा कार्य सम्पन्न किया गया। जिसमें ज्ञात हो कि जिले में शहरी उषा, आशा, आशा सुपरवाईजर, एएनएम, सुपरवाईजर, मलेरिया फील्ड स्टॉफ द्वारा प्रत्येक विकासखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षैत्रों में निरंतर लार्वा सर्वे कार्य कर लार्वा विनिष्टिकरण का कार्य किया जा रहा हैं।

सर्वे के दौरान ग्रामवासियों से अपील की गई है कि घर में आए सर्वे दल को पूर्ण सहयोग देकर लार्वा सर्वे अभियान को सफल बनाने की दिशा में अपना योगदान दे। वार्ड के रहवासी अपने घरों में मच्छर जाली लगाए, आम-जन पूरी बांह के कपड़े तथा कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी रात एवं दिन में सोते समय उपयोग करें । नीम का धुंआ अवश्य करें । घरों में पानी के कंटेनरों की साप्ताहिकी रूप से नियमित साफ-सफाई करें । अपने घरों के आस-पास पानी को जमा न होने दे। घरों के छतों पर बेकार टायर, फूलदान, गमलों पर अनावश्यक पानी को जमा न होने दे एवं जमा हुए पानी को निकाले। घर के किसी भी सदस्य को बुखार आने पर खून की जाचं स्वास्थ्य कार्यकर्ता या नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाने की सलाह दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE