BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 1:55 pm
KHABAR : रिजनल पार्क में वीर शहीदों की स्मृति में लगाई गई शिला स्मारक, रिजनल पार्क में ही बनाई गई अमृत वाटिका, मंत्री, सांसद, विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण,  पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत आज इंदौर के रिजनल पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत वीर शहीदों की स्मृति में स्थापित किये गये शिला स्मारक का अनावरण किया गया। रिजनल पार्क में ही अभियान के तहत अमृत वाटिका बनायी गई है। इस वाटिका में आज जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और विधायकों रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों आदि ने सघन वृक्षारोपण किया। इस मौके पर अतिथियों ने शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया। यह सम्मान शाल श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिये हर संभव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, देश की एकता और एकता जुटता के लिये सदैव प्रयासरत रहने, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य और दायित्वों का पालन करने, देश के गौरव के लिये प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान की प्रगति के लिये समर्पित रहने की शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर ध्वजारोहण भी किया गया। अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही अन्य कलाकारों द्वारा भी संगीतमयी प्रस्तुतियां दी गयी। उपस्थितजनों ने हाथों में माटी और दीप लेकर राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण की भावनाएं व्यक्त की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE